Popular Posts

साढ़े पांच घंटे में बांका के दाे काेराेना मरीजों की माैत, 12 नए संक्रमित मिले

साढ़े पांच घंटे में बांका के दाे काेराेना मरीजों की माैत, 12 नए संक्रमित मिले

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में गुरुवार काे साढ़े पांच घंटे में बांका से रेफर हाेकर आए दाे काेराेना मरीजाें की माैत हाे गयी। जिसमें पहली माैत पाैने 11 बजे दिन में ताे दूसरी माैत शाम सवा चार बजे हुई। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि अमरपुर के 75 वर्षीय महावीर चाैधरी को बुधवार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

उनकी मौत हो गयी। बांका के 37 वर्षीय युवक महेंद्र मुर्मु को बुधवार को भर्ती कराने के साथ ही उसे भी आईसीयू में शिफ्ट कर ऑक्सीजन लगाया गया। लेकिन लगातार पल्स रेट कम होने के चलते गुरुवार शाम उसकी माैत हाे गयी। इधर, भागलपुर में गुरुवार काे काेराेना के 12 मरीज मिले। इनमें एक मरीज गाेड्डा का है। 15 लाेग स्वस्थ भी हुए हैं।

संक्रमित मेडिकल छात्र ने पीपीई किट पहनकर दी सेमेस्टर पांच की परीक्षा

मेडिकल काॅलेज के सत्र 2018-23 के एमबीबीएस छात्राें की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार से शुरू हाे गयी है। काेराेना पाॅजिटव एक छात्र ने पीपीई किट पहनकर परीक्षा दी। उसे अस्पताल से एंबुलेंस से काॅलेज परिसर स्थित पैथाेलाॅजी विभाग ले जाया गया। वहां उसके लिए अलग कमरे में परीक्षा लेने की व्यवस्था की गई। उसने पांचवें सत्र की परीक्षा दी।

प्राचार्य डाॅ. हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली बार काॅलेज में किसी स्टूडेंट के काेराेना पाॅजिटिव हाेने के बाद परीक्षा देने की अलग से व्यवस्था की गयी है। हालांकि स्टूडेंट में काेराेना के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। परीक्षा में 99 छात्र बैठे। एक अनुपस्थित रहा। 15 दिसंबर से माैखिक व प्रैक्टिकल हाेगा। काॅलेज में क्लास व परीक्षा एक साथ शुरू करने से पहले 410 स्टूडेंटाें का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाना है। कई के हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/in-five-and-a-half-hours-daeka-karena-patients-lost-12-new-infected-found-128001331.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/11/orig_orig0315799933721605570797_1607643185.jpg

0 Response to "साढ़े पांच घंटे में बांका के दाे काेराेना मरीजों की माैत, 12 नए संक्रमित मिले"

Post a Comment