Popular Posts

किसानाें ने अफसराें से कहा-कृषि उत्पाद की सही कीमत दिलवाएं और सिंचाई की व्यवस्था कराएं

किसानाें ने अफसराें से कहा-कृषि उत्पाद की सही कीमत दिलवाएं और सिंचाई की व्यवस्था कराएं

किसानाें ने अफसराें से कहा है कि उत्पाद की सही कीमत दिलाने की व्यवस्था करें। साथ ही खेताें में सिंचाई की बेहतर व्यवस्था कराएं। साेमवार काे क्लाइट स्मार्ट विलेज में चल रहे कृषि कार्याें का जायजा लेने कृषि विभाग के विशेष सचिव सह प्राेग्राम के नाेडल अधिकारी विजय कुमार कमरगंज गांव पहुंचे थे। उनके साथ बीएयू के वीसी डाॅ. अजय कुमार सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. आरके साेहाने, केवीके के प्राेग्राम काॅर्डिनेटर डाॅ. विनाेद कुमार, बीएओ साेहन लाल आदि माैजूद थे।

किसानाें ने बातचीत के दाैरान अफसराें से अपनी समस्याएं बताई। जीराे टिलेज तकनीक से गेहूं व मसूर की बुवाई काे अफसराें व कृषि वैज्ञानिकाें ने देखा। किसानाें ने उन्हें बताया कि यहां सरकारी बाेरिंग भी खराब है। इस कारण सिंचाई की दिक्कतें है। विशेष सचिव ने किसानाें की समस्याओं काे दूर करने का भराेसा दिलाया।

वीसी बाेले- टेक्नाेलाॅजी का अधिक से अधिक उपयोग करें किसान
बीएयू के वीसी डाॅ. एके सिंह ने कहा कि किसान खेती में तकनीक का अधिक से अधिक उपयाेग करें। इससे उन्हें खेती में कम खर्च पर अधिक उत्पादन मिलेगा। जिले के 15 गांवाें में ये कार्यक्रम बीएयू की निगरानी में चल रहा है। निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. आरके साेहाने ने किसानाें से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।

मंच संचालन डाॅ. एमजेड हाेदा ने किया। माैके पर किसान अरविंद कुमार, दिलीप कुमार, नयन कुमार, धर्मवीर आदि ने अपने अनुभवाें काे शेयर किया। डाॅ. एके माैर्या, ई. पंकज, डाॅ. आशीष, डाॅ. ममता ने किसानाें काे वैज्ञानिक खेती का पाठ पढ़ाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The farmers told the officials - get the right price for the agricultural produce and arrange for irrigation


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-farmers-told-the-officials-get-the-right-price-for-the-agricultural-produce-and-arrange-for-irrigation-127966683.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/071579741619_1606779057.jpg

0 Response to "किसानाें ने अफसराें से कहा-कृषि उत्पाद की सही कीमत दिलवाएं और सिंचाई की व्यवस्था कराएं"

Post a Comment