महेशखूंट चौक पर जाम की समस्या को लेकर पुलिस की तैनाती की मांग
महेशखूंट एनएच-31 एवं एनएच 107 का के चौक पर पुलिस की तैनाती की मांग जोेरो पर है। इस चौराहा से हर रोज जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा भागलपुर, पटना, सहरसा, पुर्णिया, सिल्लीगुड़ी, रांची समेत कई शहरों के लिए बसें चलती हैं। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है। कभी-कभी जाम इतनी जबरदस्त हो जाती है कि लोगों को सड़क पार करने में भी परेशानी होता है।
इधर 80 के दशक में तकरीबन लाखों की लागत से एनएच किनारे बनाए गए महेशखूंट बस स्टैंड अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। जाम से निपटने और बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए कोई कारगर उपाय प्रशासन का स्तर से नहीं किया जाता है। इधर वाहन चालक यात्रियों को बैठाने के चक्कर में जहां-तहां अपने वाहनों को पार्क करते हैं, नतीजतन जाम की स्थिति बन आती है। इन वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए ना तो यहां कोई ट्रैफिक पुलिस होता है और ना कोई पुलिस प्रशासन के लोग होते हैं।
एनएच चौराहा पर जाम की समस्या आम है, जिससे निजात दिलाना प्रशासनिक जिम्मेदारी है। मगर महेशखूंट पुलिस गस्ती के क्रम में आते हैं तो वाहन चालकों को खदेड़ दिया जाता है, वहीं पुलिस के जाते हैं स्थिति जस की तस हो जाती है। इधर जाम के कारण आए दिन घटना -दुर्घटना भी होती रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से वहां जाम की स्थिति से निपटने के लिए स्थाई ट्रैफिक पुलिस की मांग किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/maheshkhunt/news/demand-for-deployment-of-police-on-the-problem-of-jam-at-maheshkunt-chowk-127966686.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/12/01/
0 Response to "महेशखूंट चौक पर जाम की समस्या को लेकर पुलिस की तैनाती की मांग"
Post a Comment