नीतीश के नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी ठीक से गाने नहीं आता, राजद ने शेयर किया पुराना वीडियो
नीतीश कैबिनेट में नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि राजद ने बुधवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक पुराने वीडियो को डाल कर दावा किया है। ट्वीट किया गया है- ' भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता। नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी?'
वीडियो एक स्कूल या मकतब का लग रहा है, जिसमें टोपी पहने कुछ मुस्लिम बच्चों के बीच नेता जी तिरंगे के सामने राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे गलत राष्ट्रगान गा रहे हैं। पहली पंक्ति से ही राष्ट्रगान गलत गाते हुए नजर आ रहे हैं। विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा...के बाद नेता जी गड़बड़ा गए दिख रहे हैं। उच्छल जलधि तरंग...की जगह 'गाये गंगा...' बोल रहे हैं। इसके बाद की पंक्तियां भूलकर 'जय हे' की जगह 'जय हो, जय हो' कहकर भारत माता की जय का नारा लगवाते दिख रहे हैं। यह वीडियो कब का है, किस जगह का है, यह अभी पता नहीं चला है। भास्कर इसकी प्रामाणिकता की पुष्टी नहीं करता है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। राजद ने अपने ऑफिशयल ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर मेवालाल चौधरी के बहाने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihar-education-minister-meva-lals-viral-video-of-incorrect-rendering-national-anthem-rashtra-gaan-127924501.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/meva_1605725004.jpg
0 Response to "नीतीश के नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी ठीक से गाने नहीं आता, राजद ने शेयर किया पुराना वीडियो"
Post a Comment