शराब तस्कर के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए समस्तीपुर जाएगी जिले की पुलिस
शराब तस्करी का नेटवर्क तक पहुंचने के लिए समस्तीपुर जाएगी टाउन थाना पुलिस। इसके लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। हालांकि कार्रवाई में शराब के बड़ी खेप बरामद होने कारण किशनगंज पुलिस इसे गंभीरता से ली है। एसपी कुमार आशीष ने एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया है।
कार्रवाई की जानकारी समस्तीपुर एसपी को दी गई है। दोनों जिलों की पुलिस संयुक्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। पर्व के बाद टीम किसी भी समय समस्तीपुर जा सकती है। टीम में तेज तरार अफसरों को रखा गया है। शराब बंदी के बाद ये किशनगंज पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिसमें एक ही तस्कर के चार हजार 653 लीटर शराब बरामद किया गया है। मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों ने शराब धंधेबाज का नाम का खुलासा किया है। इसका सीधा कनेक्शन बंगाल के शराब माफियाओं के साथ जुड़ा है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि शराब नकली है या असली। अबतक पुलिस शराब को नकली मान रही है। जांच के लिए शराब का सेम्पल को मुख्यालय भेजा है। ज्यादातर शराब बंगाल के विधाननगर और दालकोला से ज्यादा है। क्योंकि यहां नकली शराब बनाया जाता है।
इससे पूर्व भी पुलिस ने 3000 लीटर शराब जब्त की थी। इसका भी तार समस्तीपुर से जुड़ा मिला था। इन सभी कार्रवाई का मोनेटरिंग स्वंय एसपी कर रहें हैं। बता दें कि टाउन थाना पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में बस स्टैंड के समीप एनएच-31 पर दो ट्रक से शराब का खेप सोमवार सुबह बरामद किया था। उक्त कार्रवाई में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। पूर्णिया और यूपी नंबर ट्रक से चार हजार 653 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया था। मामले में पुलिस के द्वारा सघन पूछताछ की गई थी। जिसमें तस्कर के नाम सामने आया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/the-district-police-will-go-to-samastipur-to-reach-the-network-of-liquor-smugglers-127925909.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_40_1605741440.jpg
0 Response to "शराब तस्कर के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए समस्तीपुर जाएगी जिले की पुलिस"
Post a Comment