दिन भर चली वाहन जांच व फ्लैग मार्च, रात में होटलों में छापा, संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ
शांतिपूर्ण मतदान को लेकर विभिन्न विधानसभा इलाके के मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों ने कमान संभाल ली। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से राजधानी में दिन भर सघन वाहन जांच जारी रही। साथ ही कई इलाकों में क्विक मोबाइल के जवानों और अन्य पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च निकाला।
क्विक मोबाइल के जवानों और थाना के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपने इलाके के आम लोगों से संवाद भी किया। साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक भी किया। कोतवाली, कदमकुआं, बुद्धा कालोनी, एसके पुरी, दीघा, पाटलिपुत्र सहित कई थाना क्षेत्रों में यह मार्च निकाला गया।
सोमवार को देर शाम तक शहर में वाहन जांच जारी रही। इस दौरान विभिन्न इलाकों से दस से अधिक बाइक और कार को जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन मालिकों से कागज लाने को कहा है। कागजात दिखाने के बाद वाहन को छोड़ दिया जाएगा।
वहीं देर रात कोतवाली, जक्कनपुर, एसके पुरी सहित कई थाने की पुलिस ने अपने अपने इलाके के होटलों में छापेमारी की और वहां ठहर रहे लोगों के कागजात को खंगाला। इसके साथ ही पुलिस दीघा मुसहरी, झोपड़पट्टी, रुपसपुर नहर के पास की झोपड़पट्टी, कंकड़बाग झोपड़पट्टी सहित कई इलाके में शराबबंदी को लेकर भी पुलिस छापेमारी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/vehicle-investigation-and-flag-march-all-day-raids-in-hotels-at-night-questioning-of-suspected-people-127877216.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/03/
0 Response to "दिन भर चली वाहन जांच व फ्लैग मार्च, रात में होटलों में छापा, संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ"
Post a Comment