मालसलामी से लापता युवक की हत्या, दाेस्तों ने मारकर गंगा में फेंक दिया था शव
मालसलामी थाना क्षेत्र के गाड़ीवान टोला से लापता 20 वर्षीय रिंकू उर्फ अक्षय कुमार के साथ रहे दोस्तों ने ही आपसी विवाद में उसकी हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंक दिया था। इस मामले में गिरफ्तार राहुल से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। घटना में चार अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
इधर, युवक की हत्या के विराेध में आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को भी बोरी दास की भट्ठी के पास सड़क जाम कर हंगामा किया और टायर जलाए। इस दाैरान पुलिस-पब्लिक के बीच तकरार हुई। पुलिस ने लाठी फटकार कर उग्र भीड़ को खदेड़ा। रिंकू के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगातार आंदोलित हैं।
सोमवार को परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने अशोक राजपथ काे जाम कर दिया। इस बीच पहुंचे एक क्विक मोबाइल के जवान से लोग किसी बात को लेकर उलझ गए। इसके बाद पुलिस एवं पब्लिक के बाद विवाद बढ़ गया। एक युवती भी पुलिस से उलझ गई। उसके बाद कहासुनी हो गई। पुलिस ने लाठी पटकी ताे भीड़ हटी। देर शाम फिर से लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को सड़क हटाया।
अन्य आरोपियों के नाम का भी हुआ खुलासा
मालसलामी थानाध्यक्ष सुदामा कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पूर्वी नंदगोला निवासी राहुल कुमार की गिरफ्तारी हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है, कि अक्षय की हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंका गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों के नाम का भी खुलासा राहुल ने किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी की निशानदेही पर ही रिंकू की बाइक नुरुद्दीनगंज घाट से बरामद हुई है। अन्य आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। अक्षय बुधवार से लापता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/killing-of-young-man-missing-from-malsalami-friends-killed-and-dumped-dead-body-in-ganges-127920051.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/17/16_1605568169.jpg
0 Response to "मालसलामी से लापता युवक की हत्या, दाेस्तों ने मारकर गंगा में फेंक दिया था शव"
Post a Comment