Popular Posts

पीएमसीएच में छठ के दिन अलग से तैनात रहेगी 25 डाॅक्टरों की टीम

पीएमसीएच में छठ के दिन अलग से तैनात रहेगी 25 डाॅक्टरों की टीम

छठ के मौके पर पीएमसीएच में सीनियर डॉक्टराें के अलावा अलग से 25 डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। पीएमसीएच के 25 डॉक्टर डीएम और कमिश्नर के साथ कार्य करेंगे। सभी डॉक्टरों को उस दिन उपस्थित रहना हाेगा। यह निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया है। वे सोमवार काे अस्पताल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

अधीक्षक डॉ. विमल कारक और प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने कहा कि जिन डॉक्टरों की ड्यूटी छठ में लगेगी, उसकी सूची मंगलवार को तैयार कर ली जाएगी। सेंट्रल इमरजेंसी में 10 बेड, आईसीयू और एक ओटी सुरक्षित रखा जाएगा। फिजिशियन ऑन ड्यूटी और सर्जन ऑन ड्यूटी की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। जिन डाॅक्टराें की ड्यूटी नहीं रहेगी वे ऑन कॉल रहेंगे।

जरूरत पड़ने पर उन्हें कभी भी बुलाया जा सकता है। जीवनरक्षक समेत सभी दवाओं का स्टॉक पहले कर लिया जाएगा। नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ को भी अलर्ट किया गया है और उनकी ड्यूटी बढ़ा दी गई है। वहीं आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि छठ के मद्देनजर अलग से छह बेड सुरक्षित रखे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A team of 25 doctors will be posted separately on the day of Chhath in PMCH


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/a-team-of-25-doctors-will-be-posted-separately-on-the-day-of-chhath-in-pmch-127920049.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/17/pmch_1605568006.jpg

0 Response to "पीएमसीएच में छठ के दिन अलग से तैनात रहेगी 25 डाॅक्टरों की टीम"

Post a Comment