जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में कई घायल
09 November, 2020
Comment
इमलौली गांव में सोमवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल मैरवा पहुंचाया। घायलों में धर्मेन्द्र साह, सुनीता देवी, अनूपा देवी, गणेश साह आदि शामिल हैं। विवाद की मुख्य वजह जमीन की बिक्री और हरा पेड़ काटना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया था, उन्हें बाद में छोड़ दिया। एक पक्ष की अनूपा देवी के परिजनों ने पुलिस पर घटना की खानापूर्ति का आरोप लगाया है। अनूपा देवी ने दिनेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, रमावती देवी, अमरावती देवी आदि पर लाठी डंडे से अपने पति धर्मेन्द्र साह के सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/many-injured-in-a-fight-over-land-dispute-127898571.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/
0 Response to "जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में कई घायल"
Post a Comment