एकलाम में प्रेम प्रसंग में युवक की हुई थी हत्या
पुलिस ने हथौजी एकलाम हत्याकांड की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में ही युवक की हत्या की गई थी। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि हिरासत मे लिए गए हथौजी एकलाम के उमाशंकर यादव और शैलेन्द्र यादव उर्फ पंडित ने युवक की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसने कहा कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसे हत्या की गई है। मृतक के भाई पप्पू यादव के बयान पर उमाशंकर यादव, शैलेंद्र यादव उर्फ पंडित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। सभी को जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के एकलाम हथौजी के श्रीकांत यादव के 18 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव की हत्या कर दी गई है। उसके पिता ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे बाजार से लौटने के क्रम में गोवर्धन बाबा स्थान के पास उसे गोली मारी गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने 6 जिंदा कारतूस तथा मोबाइल बरामद हुआ था। परिजनों के अनुसार जमीन के विवाद में उसकी हत्या की गई थी। लेकिन, नौतन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/nautan/news/youth-was-murdered-in-a-love-affair-in-eklam-127898573.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/09/orig_2_1604937031.jpg
0 Response to "एकलाम में प्रेम प्रसंग में युवक की हुई थी हत्या"
Post a Comment