गुलनाज को न्याय दिलाने के लिए खैर-ए उम्मत फाउंडेशन ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार के वैशाली की गुलनाज को न्याय दिलाने के लिए खै़र-ए-उम्मत फाउंडेशन द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। बुधवार की शाम ख़ैर-ए-उम्मत फाउंडेशन के बैनर तले शहर के ईदगाह, कर्बला चौक, मोतीबाग से गांधी चौक तक मार्च निकाल दिवंगत लड़की को न्याय देने की मांग करते हुए घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई।
ख़ैर-ए-उम्मत फाउंडेशन के जेनरल सेक्रेटरी एवं शेख़ मोहम्मद साबिर ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। साथ ही सरकार आरोपियों पर कार्रवाई कर स्पीडी ट्रायल चलाकर बदमाशों को सज़ा दिलवाने की मांग की। 30 अक्टूबर को वैशाली जिले में गुलनाज नाम की लड़की को बदमाशों ने जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शेख मोहम्मद साबिर ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा कहां गया और साथ ही इन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका इस मामले में बेहद अफसोजनक है। इन्होंने आगे कहा अगर सभी मुजरिमों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द नहीं होती है तो खैर-ए-उम्मत फाउंडेशन बड़े स्तर पर पूरे बिहार में आंदोलन करेगा।
कैंडल मार्च में शामिल हुए खैर-ए-उम्मत फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना सोहेल अख्तर नदवी, उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज आलम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद, तौफिक अहमद, साजिद आलम, हजर इमाम, शाहिद रब्बानी, तजमीन रजा, मनव्वर आलम उर्फ मोना, औरंगजेब खान उर्फ बब्बन, अबूतराब मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/khair-e-ummat-foundation-takes-out-candle-march-to-bring-justice-to-gulnaz-127925929.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_45_1605741713.jpg
0 Response to "गुलनाज को न्याय दिलाने के लिए खैर-ए उम्मत फाउंडेशन ने निकाला कैंडल मार्च"
Post a Comment