Popular Posts

सीओपीडी से बचने के लिए धूम्रपान और प्रदूषण से बचें : डॉ. शिवकुमार

सीओपीडी से बचने के लिए धूम्रपान और प्रदूषण से बचें : डॉ. शिवकुमार

वर्ल्ड सीओपीडी डे के अवसर पर छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवकुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ध्रूमपान और प्रदूषण से बचकर ही सीओपीडी बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही दिनचर्या में भी लाना होगा बदलाव। दैनिक जीवन मे अति व्यस्तता के बावजूद भी अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर सीओपीडी बीमारी से बचा जा सकता है। चिकित्सक ने कहा कि सीओपीडी फेफड़े का एक ऐसा रोग है जिसे रोका जा सकता है। यह सबसे ज्यादा धुएं से फैलता है। जिसमें चिमनी के धुएं, भट्टा से निकलने वाले धुएं, घर मे चूल्हे में खाना बनाते समय निकलने वाले धुएं आदि से फैलता है। सीओपीडी का सबसे सामान्य कारण तंबाकू का धुआं है। सिगरेट पीना सबसे ज्यादा हानिकारक है।

सिगरेट का धुंआ इतना खतरनाक होता है कि सिगरेट पीने वालों के अलावा यह दूसरे को भी प्रभावित करता है। डॉक्टर कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस रोग से बचने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। जो सिगरेट का सेवन कर रहे हैं इसे जल्द छोड़ दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Avoid smoking and pollution to avoid COPD: Dr. Shivkumar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/avoid-smoking-and-pollution-to-avoid-copd-dr-shivkumar-127925924.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_42_1605741539.jpg

0 Response to "सीओपीडी से बचने के लिए धूम्रपान और प्रदूषण से बचें : डॉ. शिवकुमार"

Post a Comment