Popular Posts

पति और बेटा जेल में, पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत

पति और बेटा जेल में, पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत

पति और बेटे के जेल जाने के बाद पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत होने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। मामला मैनाटांड़ थाना के समीप मैनाटांड़ बाजार का है। जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में 55 वर्षीय मृतका शकुंतला देवी का पति राम बाबू प्रसाद तथा बेटा राजकुमार प्रसाद विगत डेढ़ माह पहले जेल जा चुके हैं। एक बेटा अजीत कुमार तथा मृतका शकुंतला देवी घर के ऊपरी मंजिल पर रहा करते थे। बेटा अजीत कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह बाहर भी नहीं निकलता था। कभी-कभी वह जब बाहर निकलता था तो खाने को लोगों से मांगता था तो अगल-बगल के लोग भोजन के रूप में खाने के लिए कुछ दे दिया करते थे। घर के अंदर की हालत बाहर के लोगों को भी विशेष कुछ पता नहीं था।

विगत सात रोज से अजीत भी छत से नीचे नहीं आया था। गुरुवार की सुबह जब अजीत मृत पड़ी मां के घर के दरवाजे पर बैठकर मां मां की आवाज लगाकर कर कराह रहा था तब तक सड़क पर चल रहे ग्रामीणों को अजीत की आवाज सुनाई दी। ग्रामीणों ने जब ऊपर जाकर देखा तो उसकी मां मृत पड़ी हुई है और अजीत दरवाजे पर मां मां कहकर कराह रहा है। मृतका के लाश को देखने से प्रतीत हो रहा था कि मृतका की मौत आज से सात से आठ रोज पूर्व हुई है। हालांकि मृतका की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामले कि जांच कि जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/husband-and-son-in-jail-wife-dies-in-suspicious-condition-127908572.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/12/

0 Response to "पति और बेटा जेल में, पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत"

Post a Comment