Popular Posts

भगवानपुर में चालकों की मनमानी से परेशान हैं यात्री

भगवानपुर में चालकों की मनमानी से परेशान हैं यात्री

स्थानीय प्रशासन की कमजोरी कहीं जाए या यात्री वाहन के चालकों की मनमानी,लेकिन इसका खामियाजा आम यात्री को भुगतना पड़ता है। जिस समय से लॉकडाउन लगा है उसी समय से लेकर आज तक भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न सड़कों पर चलने वाले यात्री वाहन यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

यात्रियों का कहना है कि भगवानपुर से मुंडेश्वरी मात्र 5 किलोमीटर है,जहां यात्रियों से यात्री वाहन 20 किराया उसकी वसूली कर रहे हैं वहीं अन्य सड़कों पर भी यात्री वाहन के चालक अपने अनुसार मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

यही नही किराए बढ़ोत्तरी के संबंध में कुछ कहने पर यात्रियों से झगड़ा करने पर भी तैयार हो जा रहे हैं। यात्री वाहनों के द्वारा मनमाना किराया वसूल करने की जानकारी आम लोगों के द्वारा स्थानीय प्रशासन को भी दी गई है,लेकिन अब तक कोई अंकुश नहीं लगाया गया।

इसके चलते यात्री वाहनों की मनमानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। यात्रियों का कहना है कि भभुआ भगवानपुर का किराया भी 20 -25 लिया जा रहा है। आम यात्रियों ने सीओ भगवानपुर से टैक्सी वाहनों द्वारा मना करने पर रोक लगाने की अपनी भावनाओं से अवगत कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhagwanpur/news/travelers-are-upset-with-the-arbitrariness-of-drivers-in-bhagwanpur-127873878.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/02/

0 Response to "भगवानपुर में चालकों की मनमानी से परेशान हैं यात्री"

Post a Comment