एक बार छोटे भाई को मौका दीजिए : उपेंद्र
कुढ़नी विधानसभा स्थित केरमा खेल मैदान में रालोसपा प्रत्याशी रामबाबु कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा काे संबाेधित करते हुए रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बड़े व मंझले भाई का 15 सालों का शासन बिहार की जनता ने देख लिया। इनके शासन काल में गरीबी व बेरोजगारी बढ़ी है। एक बार छोटे भाई उपेन्द्र कुशवाहा को बिहार की सत्ता संभालने का मौका दीजिए। बिहार के बेरोजगार युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार मिलेगा।
उन्हाेंने कहा कि अगर हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो स्वास्थ्य-शिक्षा को बिहार में अव्वल बनाएंगे। प्रदेश से भ्रष्टाचार को मिटाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 15 साल बड़का भईया का राज रहा तो प्रदेश सत्यानाश के कगार पर पहुंच गया। फिर 15 साल मंझले भईया का राज हुआ तो प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया।
स्वास्थ्य- शिक्षा की हालत खराब हो गई।कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत समर्थकों के साथ रोड शो किए। माैके पर राजू कुशवाहा, दिलीप कुमार सुमन आदि थे। इधर, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोतीपुर के चीनी मिल मैदान में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट से बरूराज विधान सभा के बसपा प्रत्याशी हीरालाल खड़िया के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/give-younger-brother-a-chance-upendra-127873880.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/02/capture_1604273177.jpg
0 Response to "एक बार छोटे भाई को मौका दीजिए : उपेंद्र"
Post a Comment