Popular Posts

मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- पीठ में छुरा घोंपा, अब डिप्टी सीएम का दे रहे हैं ऑफर

मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- पीठ में छुरा घोंपा, अब डिप्टी सीएम का दे रहे हैं ऑफर

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला। कहा- जब उनको मौका मिला था, तो उन्होंने मेरे पीठ में छुरा घोंपा। अब खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए थाली में उपमुख्यमंत्री का पद लेकर ऑफर कर रहे हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि धोखा देने वाले तेजस्वी यादव के साथ कोई नहीं रह सकता हैं। वीआईपी एनडीए के साथ हैं। मुझे कोई फंसा नहीं सकता है। क्योंकि मैं खुद मल्लाह हैं। मल्लाह जाल में फंसाना नहीं, फंसाना जानता है।

बैठक में शामिल हुए सहनी, वीआईपी को भी मंत्री पद मिलने की संभावना

एनडीए के घटक दलों की औपचारिक बैठक शुक्रवार को हुई। वीआईपी का प्रतिनिधित्व खुद अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया। इस चुनाव में खुद पार्टी अध्यक्ष तो चुनाव हार गए, लेकिन उनके चार विधायक निर्वाचित हुए हैं। मंत्री बनने के सवाल पर सहनी ने कहा कि इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना हैं। उनका जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा। मंत्रीमंडल में वीआईपी को भी प्रतिनिधत्व मिलने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एनडीए के घटक दलों की औपचारिक बैठक शुक्रवार को हुई। वीआईपी का प्रतिनिधित्व खुद अध्यक्ष मुकेश सहनी ने किया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/mukesh-sahni-attacked-tejashwi-said-stabbed-in-the-back-now-deputy-cm-is-offering-127913631.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/14/30_1605300656.jpg

0 Response to "मुकेश सहनी ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- पीठ में छुरा घोंपा, अब डिप्टी सीएम का दे रहे हैं ऑफर"

Post a Comment