Popular Posts

गया से आनंद विहार के बीच चलेगी पहली निजी ट्रेन

गया से आनंद विहार के बीच चलेगी पहली निजी ट्रेन

भारतीय रेल की पटरियों पर निजी ट्रेनें दौड़ाने की योजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी। इस क्रम में पूर्व मध्य रेल में गया से आनंद विहार के बीच पहली निजी ट्रेन चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन के परिचालन को लेकर पंडित दीनदयाल रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है।

कोरोना काल में थमी रेलवे की रफ्तार अब धीरे-धीर पटरी पर लौटने लगी है। अभी 60 फीसदी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का परिचालन होने लगा है। जबकि सामान्य तरीके से पैसेंजर ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। गया से आनंद विहार तक पंडित दीनदयाल मंडल की पहली निजी ट्रेन चलेगी। हालांकि इसे अभी हरी झंडी नहीं मिली है।
पार्सल व गुड्स शेडों को भी निजी हाथों में सौंपने की है तैयारी: पार्सल व गुड्स शेडों को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। कोविड-19 के बाद से अब रेलवे नए कलेवर में दिखेगी। यही नहीं निजी ट्रेन का परिचालन शुरू होने से पहले गया जंक्शन को अत्याधुनिक केंद्र बनाया जाएगा। ताकि पर्यटक आकर्षित हों। जिन-जिन स्टेशनों से निजी ट्रेनों की शुरुआत व समापन होना है, वहां कई तरह की यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First private train will run between Gaya to Anand Vihar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/first-private-train-will-run-between-gaya-to-anand-vihar-127913848.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/14/railway-tracks_1605303040.jpg

0 Response to "गया से आनंद विहार के बीच चलेगी पहली निजी ट्रेन"

Post a Comment