Popular Posts

स्नातक पार्ट-थ्री परीक्षा की तैयारी की वीसी ने की समीक्षा

स्नातक पार्ट-थ्री परीक्षा की तैयारी की वीसी ने की समीक्षा

मगध विवि के कुलपति प्रो डॉ राजेंद्र प्रसाद ने एक दिसंबर से प्रस्तावित स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा की समीक्षा ऑनलाइन की तथा परीक्षा की तैयारियों का विवरण लिया। ऑनलाइन मीटिंग द्वारा विभिन्न अधिकारियों से उन्होंने बात की.स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा 01 दिसंबर 2020 से शुरू हो रही है। जैसा की विदित है कि कुलपति की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया था।

अब वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसके बावजूद विवि के विभिन्न कार्यकलापों पर उनकी नजर बनी है तथा वे चाहते हैं कि सभी परीक्षाएं समय पर हो जाए। परीक्षा नियंत्रक भृगुनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है तथा परीक्षा समय पर होगी। प्रतिकुलपति प्रो डॉक्टर विभूति नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा लेने में कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका का वितरण करवाया है। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो सुशील कुमार सिंह ने कहा कि वे परीक्षा नियंत्रक को पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/vc-reviews-the-preparation-for-graduate-part-three-examination-127963611.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/30/

0 Response to "स्नातक पार्ट-थ्री परीक्षा की तैयारी की वीसी ने की समीक्षा"

Post a Comment