Popular Posts

जिस गांव में यज्ञ होता है वहां होती है सुख-शांति और समृद्धि: योगेश्वर दास

जिस गांव में यज्ञ होता है वहां होती है सुख-शांति और समृद्धि: योगेश्वर दास

प्रखंड के लिलारी गांव में श्री कृष्ण ब्रम्ह सहिता यज्ञ में मंत्रोच्चार से गांव गुज रहा है। इस मौके पर हवन कुंड में मंत्रोच्चार से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया है। यह महायज्ञ में राधा गोविंद धाम के तत्वावधान में राधे कृष्ण ट्रस्ट के संत श्री पाल जी संत योगेश्वर दास जी के नेतृत्व में हो रहा है। इस मौके पर संत ने कहा कि जिस गांव में यज्ञ होता है उस गाव में भगवान का वास होता है।

गांव में महामारी नहीं आती है, वातावरण शुद्ध होता है। लोगों में आपसी वैमनस्य नहीं होती है। जो लोग ज्ञान में शामिल होते हैं उनका जीवन सफल होता है। इसलिए सभी लोगों को यज्ञ में शामिल हो कर जीवन को सफल बनना चाहिए। इस मौके पर कृष्ण कृष्ण हरे हरे के भजन से गुज रहा है। इसके आयोजन योगेन्द्र राय( पूर्व चीफ इंजीनियर) ने बताया कि लीलारी गांव सोमवार को इस महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर प्रसाद का वितरण लंगर में किया जाएगा । इसका प्रसाद ग्रहण करने दूर दूर के गाव वाले पहुचेंगे।

यज्ञ का प्रसाद महत्वपूर्ण माना जाता है । सभी की इसका प्रसाद लेकर अच्छे कामो में भागी बनाना चाहिए। इसके साथ ही 30 नवंबर को महायज्ञ संपन्न हो जाएगा। इसके आयोजक मंडल में सरपंच संतोष तिवारी, पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया बिजेंदर राय, सीताराम तिवारी एवं केदारनाथ तिवारी सहित कई ग्रामीण विधि व्यवस्था में लगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/sasaram/news/there-is-peace-and-prosperity-in-the-village-where-yajna-is-performed-yogeshwar-das-127963612.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/30/

0 Response to "जिस गांव में यज्ञ होता है वहां होती है सुख-शांति और समृद्धि: योगेश्वर दास"

Post a Comment