Popular Posts

छठ को खोदे गड्‌ढे में डूबने से ढाई वर्ष की बच्ची हुई मौत

छठ को खोदे गड्‌ढे में डूबने से ढाई वर्ष की बच्ची हुई मौत

प्रखंड के किसनपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड सं. 9 में शुक्रवार की दोपहर ढाई वर्ष की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान चुनचुन कामत की पुत्री साक्षी के रूप में हुई। बताया जाता है कि मृतका के घर से लगभग 50 मीटर पूरब छठ पर्व मनाने के लिए लगभग दो फीट गड्‌ढा खोदा गया था।
उसी गढ्ढे में साक्षी की डूबने से मौत हो गई। मृतक परिजनों का बुरा हाल बना था। मृतक तीन भाई बहन में मंझली थी।

मृतका की माता रानी देवी ने बताया कि खाने के वक्त शौच करने के लिए कहकर निकली थी। कुछ देर बाद कुछ बच्चों ने जब बच्ची को गड्‌ढे में देखकर हल्ला किया तो पानी से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अंचल निरीक्षक अनिल मिश्रा पहुंच कर कार्रवाई करते हुए सरकारी स्तर पर सहयोग दिलवाने का भरोसा दिलाया। वही पतरघट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया।

कहरा: 62 वर्षीय वृद्ध की पोखर में डूबने से मौत

प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बिशनपुर वार्ड नंबर 12 निवासी 62 वर्षीय वृद्ध घीना यादव की मौत घर के समीप पोखर में डूबने से हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया जाता कि शुक्रवार की देर रात मृतक पेशाब करने के दौरान पोखर में गिर गए। जहां अत्यधिक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग सुबह पोखर मे उसका शव देखा। थाना अध्यक्ष रात को पेशाब करनेेे के दौरान पैर फिसलने सेे गहरे पानी में गिरा होगा। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना स्थल पर जानकारी लेते अंचल निरीक्षक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/two-and-a-half-year-old-girl-died-after-drowning-chhath-in-the-pit-127935951.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/4_1606001549.jpg

0 Response to "छठ को खोदे गड्‌ढे में डूबने से ढाई वर्ष की बच्ची हुई मौत"

Post a Comment