बाइक-ऑटो में टक्कर आधा दर्जन लोग घायल, कोहबरवा-झाझा पर डोमाचक के पास हुई घटना
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहबरवा-झाझा सड़क मार्ग स्थित डोमाचक के पास हुई एकऑटो व मोटरसाइकिल के भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोटरसाइकिल सवार लक्ष्मीपुर निवासी गुलशन कुमार व साकल निवासी यादव तथा ऑटो पर सवार लोगों में बरहट थाना क्षेत्र के पाडो विशनपुर निवासी विशुनदेव दास,हरला निवासी छोटन रजक व हरला महादलित टोला निवासी गुलटन मांझी की पत्नी मखरी देवी के रूप में की गई।
घायलों में महिला मखरी देवी की स्थिति काफी गंभीर बनी है। घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल व लक्ष्मीपुर स्थित निजी क्लीनिक में लाया गया।घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक ऑटो पर सवार होकर कुछ लोग दिग्घी की ओर से लक्ष्मीपुर आ रहे थे। डोमाचक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक को ऑटो नहीं दिखा और वह अचानक ऑटो में टक्कर मार दी। उक्त घटना मे दोनों वाहनों पर सवार लोग बूरी तरह से जख्मी हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakshmipur/news/half-a-dozen-people-injured-in-bike-auto-collision-incident-near-domchak-on-kohbarwa-jhajha-127935954.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/22/
0 Response to "बाइक-ऑटो में टक्कर आधा दर्जन लोग घायल, कोहबरवा-झाझा पर डोमाचक के पास हुई घटना"
Post a Comment