Popular Posts

पश्चिमी पटना के दियारा में गंगा, पहुंच पथ सूखा, अभी सफाई का ही काम बाकी

पश्चिमी पटना के दियारा में गंगा, पहुंच पथ सूखा, अभी सफाई का ही काम बाकी

छठ महापर्व 11 दिनाें के बाद शुरू होगा। 19 नवंबर को खरना, 20 को पहला अर्घ्य और 21 को दूसरा अर्घ्य है। इसकी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी है। प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश के बाद नगर आयुक्त ने सभी कार्यापालक पदाधिकारियाें और कार्यपालक अभियंताओं को स्थल निरीक्षण कर कार्य का आकलन करने का निर्देश दिया है।

कार्य का आकलन होने के बाद निविदा निकाल कर एजेंसी चयन किया जाएगा। इसके बाद घाट और तलाब तक पहुंचने का एप्रोच रोड और श्रद्धालुओं के आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई होगी। अभी पश्चिमी पटना के घाटों पर पहुंचने के लिए एप्रोच रोड बनाने और सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है।
पिछले साल की तुलना में इस साल पश्चिमी पटना के घाट तक एप्रोच रोड बनाने में कम समय लगेगा। कारण, दियारा के इलाके से गंगा का पानी पहले निकल गया था। वर्तमान समय में पुराना एप्रोच रोड लगभग सूखा हुआ है। वहीं, गंगा पाथवे के निर्माण के लिए गाड़ियां लगातार दौड़ रही हैं।घाट तक गाड़ियों को जाने में किसी तरह काे परेशानी नहीं हो रही है।

पांच घाटों की वर्तमान स्थित

  • घाट नंबर 93: यहां गंगा किनारे तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं है। गाड़ी घाट के पहले तक जा रही है।
  • कुर्जी घाट: यहां भी गंगा किनारे तक गाड़ी जा रही है। गंगा पाथवे के कार्य के लिए नदी किनारे से मिट्टी लाने का कार्य चल रहा है। बालू के कारण थोड़ी परेशानी है।
  • राजापुर पुल घाट: गंगा पाथवे वाली सड़क से आगे दियारा इलाका सूखा है। आगे एप्रोच रोड की मरम्मत करानी होगी।
  • बांस घाट: यहां गंगा पाथवे तक गाड़ी लगातार चल रही है। यहां से पुराने एप्रोच रोड को थोड़ा दुरुस्त करना होगा।
  • क्लेक्ट्रेट घाट: यहां भी गंगा पाथवे के नीचे निर्माण कार्य की गाड़ी जा रही है। गंगा किनारे तक गाड़ियों की पहुंच में किसी तरह की परेशानी नहीं है। केवल श्रद्धालुओं के नंगे पैर चलने के लिए सुगम बनाना है।

अंचल स्तर पर कार्रवाई शुरू, घाटों की हो रही समीक्षा

पटना नगर निगम के स्तर पर छठ पर्व की अंचल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा शुरू कर दी गई है। घाटों की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। नगर निगम की ओर से घाटों पर सफाई और पहुंच पथ के निर्माण का कार्य पूरा कराया जाता है। इन कार्यों को पूरा कराने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम तैयार किए गए हैं।

निगम प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई के लिए अभियान के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से पहले ही घाटों की सफाई का टेंडर जारी किया गया था। अब सुरक्षित घाटों की स्थिति के आधार पर वर्क ऑर्डर जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी व प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता को दिशा-निर्देश जारी किया है। घाटों की सफाई का कार्य गंगा कार्य प्रमंडल की ओर से कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घाट नंबर 93: यहां गंगा किनारे तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं है। गाड़ी घाट के पहले तक जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/ganges-in-west-patnas-diara-access-road-drained-cleanliness-still-remains-127894469.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/08/orig_60_1604789897.jpg

0 Response to "पश्चिमी पटना के दियारा में गंगा, पहुंच पथ सूखा, अभी सफाई का ही काम बाकी"

Post a Comment