राजधानीवासी नहीं ले रहे शुद्ध हवा में सांस, शहर का एक्यूआई लेवल 355
आद्री के वायु प्रदूषण विशेषज्ञ रवि सिन्हा ने बताया कि शहरों में वाहनों की गतिविधि अधिक हो गई है। जिस एरिया में वाहनों की अधिक गतिविधि है, वहां एक्यूआई लेवल बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है। तारामंडल के आस-पास ट्रैफिक अधिक है, जिसके कारण सड़क पर से डस्ट और वाहनों से निकलने वाले धुआं हवा में धूल-मिल जा रहे हैं।
यही वजह है कि यहां पर लगे एक्यूआई मापने वाली मशीन में एक्यूआई लेवल 355 है। आने वाले दिनों में हवा तेज नहीं चली तो एक्यूआई लेवल और बढ़ सकता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल के मानक कहता है कि एक्यूआई लेवल 301 से अधिक है तो हवा में अधिक प्रदूषण है।
हवा तेज चलेगी या बारिश होगी, तभी वायु प्रदूषण में आएगी कमी
रवि सिन्हा ने बताया कि ठंड दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से हवा में नमी है। पहले की तुलना में वाहनों की गतिविधि अधिक हो गई है। ऐसे में सड़क पर डस्ट और वाहनों से निकलने वाला धुआं एक हजार मीटर ऊंचाई तक हवा में रह जाता है। हवा में नमी रहने के कारण डस्ट हवा में अधिक ऊंचाई तक नहीं जा पाता है। जब हवा तेज चलेगी या बारिश होगी तो एक्यूआई लेवल में कमी आएगी।
राजधानी का एवरेज एक्यूआई लेवल 244, जबकि मुजफ्फरपुर का 182 : राजधानी में शनिवार को वायु प्रदूषण को लेवल बढ़ गया है। मुजफ्फरपुर से अधिक प्रदूषण पटना में है। पटना में 12 घंटे का एवरेज एक्यूआई लेवल 244 है, जबकि मुजफ्फरपुर में 128 है। वहीं गया में एक्यूआई लेवल 108 है। मुजफ्फरपुर और गया से अधिक वायु प्रदूषण पटना में है।
11 तक मौसम शुष्क, दिन के तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक 11 नवंबर तक पटना सहित बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम की तरफ से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बहने वाली हवाओं की वजह से रात के साथ ही दिन भी सर्द रहेगा। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह तापमान में गिरावट होगी। इससे मौसम तेजी से सर्द हाेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में पटना, गया, नालंदा, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय की अपेक्षा उत्तर-मध्य स्थित सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर में तेजी से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
इसकी वजह से पटना के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही उत्तर-मध्य स्थित हिस्सों में धुंध के साथ सुबह होगी, जिसका असर 10 बजे तक रहेगा। फिलहाल, पटना में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इस दौरान 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बह रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/capitalists-are-not-breathing-in-pure-air-aqi-level-355-of-the-city-127894470.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/08/59_1604789597.jpg
0 Response to "राजधानीवासी नहीं ले रहे शुद्ध हवा में सांस, शहर का एक्यूआई लेवल 355"
Post a Comment