26 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के लिए एटक ने की बैठक
22 November, 2020
Comment
भीखनपुर स्थित एटक कार्यालय में रविवार को आयोजित बैठक में 10 केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर केन्द्र सरकार के मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवम्बर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने पर विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि संगठित क्षेत्र के सभी यूनियन अपने-अपने कार्यालय में हड़ताल पर रहेंगे।
असंगठित क्षेत्र के मजदूर भी हड़ताल पर रहेंगे और शहर में धरना व प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल की सफलता के लिए सघन प्रचार प्रसार व जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में एटक के जिला महासचिव सुधीर शर्मा, बालेश्वर गुप्ता, मनोहर शर्मा, महावीर सिन्हा, जय प्रकाश मंडल, राज कुमारी देवी, विमल यादव, छोटेलाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/aituc-meets-for-26-nationwide-general-strike-127939533.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/23/
0 Response to "26 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के लिए एटक ने की बैठक"
Post a Comment