पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा पारा, 18 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों पर बर्फबारी में तेजी आएगी
12 November, 2020
Comment
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से हवा का रुख पूरब से पश्चिमी दिशा की तरफ हो गया है। इसकी वजह से 11 से 16 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे रात के साथ ही दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही 13 से 16 नवंबर तक देश के उत्तरी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर बर्फबारी में तेजी आएगी। इसका असर 18 नवंबर के बाद मैदानी हिस्सों में दिखाई देगा।
मौसम विभाग के मुताबिक पूरवा हवाओं की वजह से दिन के तापमान में कमी तो रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही प्रदूषण और आसमान पर धुंध छाए रहे हैं। ऐसे में पश्चिमी हवाओं में भी यदि नमी रही तो प्रदूषण से निजात मिलना मुश्किल है। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/mercury-to-fall-from-western-disturbance-cold-to-increase-after-november-18-snowfall-will-accelerate-on-the-mountains-127911276.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/13/orig_1_1605220686.jpg
0 Response to "पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा पारा, 18 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों पर बर्फबारी में तेजी आएगी"
Post a Comment