बाईं किडनी में थी पथरी, डॉक्टर ने तो दाईं किडनी ही निकाल दी; फिर बोले- गलती हुई है 10 लाख में सुलह किया
कंकड़बाग के एक डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान खतरे में है। मामला बुधवार का है। बेगूसराय के मरीज मो. मुजाहिद किडनी में स्टोन का इलाज कराने डिफेंस काॅलोनी, कंकड़बाग स्थित बीजीबी हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल डॉ. पीके जैन का है और वे जनरल सर्जन हैं। जांच में यह बात आई कि मरीज की बाईं किडनी में स्टोन है।
मंगलवार को डाॅ. जैन ने मबाईं की जगह दाईं किडनी का ऑपरेशन कर दिया और अंत में जब मामला बिगड़ गया और मरीज की जान पर बन आई तब उसे निकालना पड़ा। जब मरीज और परिजनों को पता चला तो बुधवार को अस्पताल में हंगामा मच गया। स्थानीय लोग भी जुट गए। पथराव किया।
हालांकि रात तक परिजन और डॉक्टर के बीच समझौता हो गया। कंकड़बाग थानेदार अजय कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस गई थी। हंगामा हो रहा था तो शांत कराया। अबतक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
बाएं की जगह दाएं साइड कर दिया ऑपरेशन
मुजाहिद ने कहा कि बाईं किडनी में स्टोन है। दर्द से परेशान था। जब दर्द अधिक बढ़ गया तब यहां आया। ऑपरेशन की बात कही गई। हमें क्या पता था कि डॉक्टर गलत ऑपरेशन कर देंगे और किडनी ही निकाल देंगे। डॉक्टर ने बाएं की जगह दाएं साइड ऑपरेशन कर दिया और अंत में नौबत ऐसी आई कि किडनी ही निकालनी पड़ी।
मरीज ने कहा कि जब मुझे होश आया तो पेट के बाएं साइड में दर्द हो रहा था। छूकर देखा तो बाएं की जगह दाएं साइड ऑपरेशन हो गया था। मरीज के भाई ने उमर अंसारी ने कहा कि शुरू में डॉक्टर ने घटना छिपाई, बाद में गलती मानी।
किडनी ट्रांसप्लाट की जरूरत होगी तो कराऊंगा
इधर डॉ. जैन ने पूछने पर कहा-गलती हो गई। जब ऑपरेशन कर दिया तो वहां भी पत्थर था जो अल्ट्रासाउंड में नहीं दिख रहा था। ऑपरेशन के दौरान ही अत्यधिक खून बहने लगा। किडनी बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाया। इसके बाद मरीज की जान बचाने के लिए किडनी निकाल दी।
निकाली किडनी परिजन को दिखाई भी। गलती हो गई है। ह्यूमन एरर है, बड़े-बड़े अस्पतालों में हुआ है। मरीज के परिजनों से लिखित समझौता हो गया है। 10 लाख रुपए भी दिया हूं। इलाज करवा रहा हूं। अगर किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत होगी तो वह भी करवाऊंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/there-was-a-stone-in-the-left-kidney-the-doctor-removed-the-right-kidney-then-said-mistake-has-been-made-in-10-lakhs-127925249.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/19/orig_31_1605731847.jpg
0 Response to "बाईं किडनी में थी पथरी, डॉक्टर ने तो दाईं किडनी ही निकाल दी; फिर बोले- गलती हुई है 10 लाख में सुलह किया"
Post a Comment