रोसड़ा सीट पर एक नाम के दो उम्मीदवार और भाजपा ने दोनों को दिया सिंबल, आरओ ने कहा- दूसरे उम्मीदवार का नामांकन रद्द होगा
समस्तीपुर के रोसड़ा विधानसभा सीट से भाजपा टिकट को लेकर गफलत हो गई। गुरुवार को भाजपा का सिंबल लेकर दो उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया, इससे संशय की स्थित बन गई है।
इस सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में बुधवार को वीरेंद्र कुमार ने नामांकन किया था। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष कई नेता थे।
गुरुवार को तब संशय की स्थिति पैदा हो गई जब वीरेंद्र पासवान नाम से दूसरे उम्मीदवार ने भाजपा के सिंबल पर नामांकन किया। पूर्व में पार्टी की ओर से दो बार टिकट मिलने की बात कही। बताया कि अब पार्टी को तय करना है कि कौन असली भाजपा प्रत्याशी है।
इसके बारे में रोसड़ा आरओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि स्क्रूटनी के समय इसकी जांच हो जाएगी। फर्जी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होगा। इधर गुरुवार को दूसरे चरण के तहत मोहिउद्दीननगर से 8, हसनपुर से 3 व रोसड़ा, उजियारपुर व विभूतिपुर से 2-2 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/two-candidates-of-one-name-and-bjp-gave-symbol-to-both-in-rosda-seat-ro-said-nomination-of-other-candidate-will-be-canceled-127817798.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/16/_1602797691.jpg
0 Response to "रोसड़ा सीट पर एक नाम के दो उम्मीदवार और भाजपा ने दोनों को दिया सिंबल, आरओ ने कहा- दूसरे उम्मीदवार का नामांकन रद्द होगा"
Post a Comment