Popular Posts

गोली चलाने वालों की पहचान कर हो हत्या का केस - रोहित

गोली चलाने वालों की पहचान कर हो हत्या का केस - रोहित


मुंगेर शहर के दीनदयाल चौक के समीप देर रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान फायरिंग में एक नौजवान की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गोली लगने से और अन्य लोग लाठीचार्ज में घायल हुए। एनर्जेटिक फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहित यादव और उपाध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि मुंगेर की एसपी लिपी सिंह ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद जो कुछ भी नाम कमाई थी। मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के अवसर पर गोली और लाठी चलाकर अपनी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का काम किया है। उनके लिए बिहार की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।
सामाजिक संस्था एनर्जेटिक फाउंडेशन ने इस कांड में दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि गोली चलाने वालों की पहचान कर उनके ऊपर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किस बात की भी भर्त्सना की है, जब मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे भक्तों को रोका गया वे लोग मूर्ति जमीन पर रखकर मूर्ति पर लेट गए। उसी अवस्था में उन लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना यह बर्बरता का परिचायक है। इसका खामियाजा चुनाव में देखने को मिलेगा। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई कर जनता के क्रोध को अविलंब शांत करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/case-of-murder-should-be-identified-by-shooters-rohit-127860459.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/29/

0 Response to "गोली चलाने वालों की पहचान कर हो हत्या का केस - रोहित"

Post a Comment