जल्द गिरफ्तार हो युवा जदयू नेता पर गोली चलाने वाला
28 October, 2020
Comment
छात्र जदयू पूर्णिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष माणिक आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बीते दिनों धमदाहा पुल घाट पर मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा निवासी जदयू नेता पूनम मुखिया के पुत्र युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष मो. सुल्तान पर हुए अज्ञात अपराधियों द्वारा किये गए गोलीबारी पर दुःख जताते हुए जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ़्तारी की मांग की है।
माणिक आलम ने कहा कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी अपराधियों का पता नही चल पाया है। और न ही प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई की गई है। जिस कारण लोग भयभीत है ।
माणिक आलम ने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाया जाए और जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं उसे अविलम्ब गिरफ्तार कर घटना के पीछे जो भी कारण है उसे सामने लाया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/dhamdaha/news/soon-to-be-arrested-the-young-jdu-leader-who-fired-127860452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/29/
0 Response to "जल्द गिरफ्तार हो युवा जदयू नेता पर गोली चलाने वाला"
Post a Comment