Popular Posts

तन-मन धन है सब तेरा गीत से की मां की वंदना,नवरात्र पर सोशल-मीिडया पर वर्चुअल कार्यक्रम हुआ, कलाकारों ने बांधा समां, श्रद्धालु झूम उठे

तन-मन धन है सब तेरा गीत से की मां की वंदना,नवरात्र पर सोशल-मीिडया पर वर्चुअल कार्यक्रम हुआ, कलाकारों ने बांधा समां, श्रद्धालु झूम उठे

कोरोना काल में इस बार दुर्गापूजा समारोह का आयोजन नहीं हो रहा है। वर्चुअल तौर पर कार्यक्रम सोशल मीडिया पर आयोजित किया गया। कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हो गया है। इस बीच हर दिन देवी गीत समारोह का वर्चुअल आयोजन किये जा रहे है। देश के जाने माने गीतकार व कवि संतोषानंद की पुत्री साहित्यकार शैली आनंद द्वारा नवरात्र के अवसर पर मल्हार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें छपरा के मशहूर कलाकार रुचि रंजन के साथ देश के अन्य प्रसिद्ध कलाकार जुड़े थे। कार्यक्रम की संचालन शैली आनंद ने की। पहला गीत की शुरुआत लखनऊ के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. जय श्रीवास्तव ने तन-मन धन है सब तेरा गीत के साथ किये। जिसकी काफी सराहना हुई। कड़वा को आगे बढ़ाते हुए छपरा की कलाकार लोकगायिका रुचि रंजन ने आ जाना मां,तैनु अंखिया.... की शानदार तरीके से प्रस्तुत की।

दर्शकों ने सुरीली आवाज की काफी सराहना की। डॉ. जय ने जय माता शेरावाली की गीत प्रस्तुत की। वहीं रुचि रंजन ने एक से बढ़ एक देवी गीत प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में शांता शर्मा ने माता की महत्व और बेटी पर हो रहे जुल्मों पर गीत के माध्यम से कुठारघाट की। जिसकी दर्शकों ने काफी सराहना की। मंच संचालन कर रही शैली आनंद ने कहा कि आज के समय में बेटियों को अपने अधिकार के साथ जीने का पूरा हक है।

अब बेटियों को और जुल्म सहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी के समय में मांगने से तो अधिकार नहीं मिलती ऐसे में बेटियों को आजादी को छीन लेने की जरूरत है। शांता शर्मा ने नारी पर हर युग में हुए जुल्म को गीत के माध्यम से रखा। जिसमें माता सीता और अहिल्या समेत वर्तमान में नारियों के ऊपर जुल्म को बताया।

जिसमें समाज की सोच को दोषी ठहराया गया। यहां बता दें कि इस कार्यक्रम में जुड़े ज्योत्सना शर्मा ने वर्चुअल तौर पर मां दुर्गा की दर्शन कराई। जिसमें लोकगायिका रुचि सिंह ने आरती गाकर मां की वंदना की। दर्शकों ने भी सराहना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/chhapra/news/tan-man-dhan-hai-sab-tera-song-se-maa-vandana-social-program-on-navratri-was-a-virtual-event-artists-tied-the-crowd-devotees-jumped-127828265.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/

0 Response to "तन-मन धन है सब तेरा गीत से की मां की वंदना,नवरात्र पर सोशल-मीिडया पर वर्चुअल कार्यक्रम हुआ, कलाकारों ने बांधा समां, श्रद्धालु झूम उठे"

Post a Comment