Popular Posts

नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, नशा छोड़ने की अपील की

नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, नशा छोड़ने की अपील की

ब्रह्मर्षि विकास मंच के सदस्यों ने रविवार को कुटुंबा के विराज बिगहा गांव में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को नशा छोड़ने की अपील की। मंच के अध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि दिन प्रतिदिन युवा नशा के शिकार होते जा रहे हैं। जिसके कारण उनका घर परिवार बर्बाद हो रहा है। समाज पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

उन्होंने सभी लोगों से नशा व गलत कार्यों को त्याग कर अच्छे कर्मों को अपनाने का सुझाव दिया। मंच के सदस्यों ने उक्त गांव के लोगों के साथ एक बैठक भी किया। जिसकी अध्यक्षता कमलेश पांडेय व संचालन वीरेंद्र पांडेय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए युवाओं को आगे आना होगा। अध्यक्ष ने कहा कि समाज में पनप रहे गलत कार्यों पर चिंतन करने और उसमें सुधार लाने की आवश्यकता है।

कोषाध्यक्ष रौशन पांडेय ने कहा कि कुछ विसंगतियों के कारण हमारा समाज पिछड़ रहा है। आपसी फुट के कारण समाज को काफी नुकसान हुआ है। मंच के लोगों ने कहा कि आपसी द्वेष को समाप्त कर समाज के लोगों को एकजुट करने का प्रयास जारी है। राकेश पांडेय, देवेंद्र पांडेय, रमेश पांडेय, अरुण पांडेय व अजय पांडेय ने भी लोगों को संबोधित किया तथा एकजुट होने की अपील की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/role-of-youth-in-building-a-drug-free-society-appeals-to-quit-drug-addiction-127828268.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/19/

0 Response to "नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, नशा छोड़ने की अपील की"

Post a Comment