Popular Posts

कोसी नदी में स्नान करने गए बालक की डूबने से हुई मौत

कोसी नदी में स्नान करने गए बालक की डूबने से हुई मौत

थाना क्षेत्र के साम्हरखुर्द पंचायत के पचभिरा-ताजपुर गांव के बीच कोसी नदी घाट पर स्नान करने के दौरान शुक्रवार को 5 वर्षीय बालक की डूबने से
मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि साम्हरखुर्द पंचायत के वार्ड 7 पचभिरा गांव निवासी संतोष चौधरी के 5 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार गांव के ही कुछ बच्चों के साथ गांव से थोड़ी दूर पर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान शिवम कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। अन्य बच्चों द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीणों व उनके परिजनों के द्वारा बच्चे की खोजबीन शुरू की। जब तक ग्रामीणों के सहयोग से बालक को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सलखुआ थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/salkhua/news/a-boy-who-went-to-bathe-in-kosi-river-died-due-to-drowning-127795956.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/09/

0 Response to "कोसी नदी में स्नान करने गए बालक की डूबने से हुई मौत"

Post a Comment