Popular Posts

वाहन जांच अभियान में लाएं तेजी सभी अधिकारी

वाहन जांच अभियान में लाएं तेजी सभी अधिकारी

शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर शुक्रवार को आईजी राकेश राठी ने पुलिस लाइन में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वाहन जांच अभियान में तेजी लाने के साथ-साथ जुर्माना की वसूली को भी तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत महसूस हो तो पारा मिलिट्री फोर्स को भी वाहन जांच अभियान में लगाएं। एसपी मीनू कुमारी ने बताया कि बैठक में चुनाव के दौरान पारा मिलिट्री फोर्स एवं जिला पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति को लेकर विस्तृत रुप से चर्चा हुए और कई निर्देश दिए गए।

इस दौरान शराबबंदी को लेकर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। आईजी ने इसकी सराहना करते हुए शराब के धंधेबाजों की पहचान कर उसके खिलाफ एफआईआर कर उसे कार्रवाई के अंजाम तक पहुंचाने की बात कही। एसपी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी द्वारा दिए जा रहे निर्देश के आलोक में हर बिन्दुओं पर पूरी तैयारी की जा रही है। प्रशासन का मुख्य फोकस शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव है। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जो भी पैरामीटर तय किये गये हैं, उसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। बैठक में एएसपी मुख्यालय, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/all-officers-should-be-speeded-up-in-vehicle-check-operation-127796893.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/10/

0 Response to "वाहन जांच अभियान में लाएं तेजी सभी अधिकारी"

Post a Comment