Popular Posts

बाइक से पूजा करने जा रही महिला को हाईवा ने रौंदा, उग्र भीड़ ने वाहनों में की ताेड़फाेड़, आगजनी

बाइक से पूजा करने जा रही महिला को हाईवा ने रौंदा, उग्र भीड़ ने वाहनों में की ताेड़फाेड़, आगजनी

बेउर के मखदुमपुर की रहने वाली मंजू देवी इकलाैते बेटे रविकांत उर्फ रवि के साथ अनीसाबाद स्थित मंदिर में पूजा करने जा रही थी। पूजा करने के बाद डाॅक्टर के यहां जाना था। इस बीच अनीसाबाद माेड़ के पास बेउर की ओर से आ रहे हाइवा ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वह गिर गई।

उसके बाद हाइवा ने 43 साल की मंजू काे बुरी तरह राैंदा दिया। उसका भेजा सड़क पर बिखर गया। बेटा बाल-बाल बच गया। शुक्रवार की रात करीब 8:15 बजे हुई इस घटना के बाद उग्र लाेगाें ने हाइवा में ताेड़फाेड़ शुरू कर दी। उसे आग के हवाले कर दिया।
करीब 18 साल के रवि की आंख के सामने मां की माैत हाे गई। किसी तरह उसे घर ले जाया गया। घर जाने के बाद वह बेसुध हाे गया। वह कुछ बाेलने की हालत में नहीं था। दाेनाें बहनाें व पिता का राे-राेकर बुरा हाल था। मंजू की माैत के बाद गांव में काेहराम मच गया।

छह थानों की पुलिस पहुंची

निर्माण सामग्री से लदा हाइवा धू-धूकर जलने लगा। इस बीच कई वाहनाें में ताेड़फाेड़ कर सड़क काे जाम कर लोग हंगामा करने लगे। सूचना मिलने के बाद गर्दनीबाग समेत छह थानाें की पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस शव काे उठाना चाहती थी, पर लाेगाें ने विराेध किया। हालत बेकाबू हाेता देखा, पुलिस ने लाठी चटका कर भीड़ काे तितरबितर कर दिया। शव काे जब एंबुलेंस से ले जाया रहा था, तब लाेग उसके आगे आ गए।

किसी तरह एंबुलेंस को वहां से रवाना किया गया। इधर, बीच सड़क कर जल रहे हाइवा काे बुझाने के लिए चार दमकल माैके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के कर्मियाें का भी लाेगाें ने विराेध किया। करीब सवा घंटे तक वहां पर अफरातफरी मची रही। इस दाैरान वाहनाें की लंबी कतार लग गई। मंजू के पति भोला पंडित की मखदुमपुर में किराने की दुकान है। भाेला काे 18 साल का एक बेटा रविकांत और दाे बेटियां 15 साल की निभा व 13 साल की धुनकी है।
ट्रैफिक पुलिस ने युवक का सिर फोड़ा, लोगों ने किया हंगामा

राजेंद्रनगर पुल के नीचे शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की पिटाई से 18 साल के युवक रौशन का सिर फट गया। इससे आक्रोशित लोगों ने कुछ पुलिस वालों की पिटाई कर दी। आक्रोश देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी फरार हो गए। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ जिससे जाम लगा रहा। पत्रकारनगर थानेदार प्रमोद कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस गई थी। तब मामला शांत हो चुका था।

किसी भी तरफ से लिखित शिकायत नहीं मिली है। काजीपुर का रौशन अपने बड़े भाई अभिषेक के साथ डॉक्टर के यहां से लौट रहा था। रौशन ने बताया कि कचरा उठाने वाली एक गाड़ी ने हमारी कार में टक्कर मार दी। हम कार साइड कर देखने के लिए नीचे उतरे ही थे कि इतने में एक पुलिसकर्मी ने मेरे सिर पर डंडा मार दिया और पीटने लगा। वह नशे में लग रहा था और कह रहा था कि मुंह लगाते हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Highways thrashed a woman who was going to worship with a bike, fiery mob attacked her in vehicles, arson


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/highways-thrashed-a-woman-who-was-going-to-worship-with-a-bike-fiery-mob-attacked-her-in-vehicles-arson-127775402.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/03/orig_app160165975854img-20201002-wa0201_1601676551.jpg

0 Response to "बाइक से पूजा करने जा रही महिला को हाईवा ने रौंदा, उग्र भीड़ ने वाहनों में की ताेड़फाेड़, आगजनी"

Post a Comment