Popular Posts

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सीट शेयरिंग की बात बीच में छोड़ पटना लौटे, सोनिया मोतिहारी में बापू की प्रतिमा का करेंगी वर्चुअल अनावरण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सीट शेयरिंग की बात बीच में छोड़ पटना लौटे, सोनिया मोतिहारी में बापू की प्रतिमा का करेंगी वर्चुअल अनावरण

कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन और सहयोगी राजद से सीट एडजस्टमेंट का मामला बीच में ही छोड़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. मदन मोहन झा दिल्ली से पटना लौट आए हैं। मोतिहारी के बंजरिया पंडाल में आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा अनावरण और किसान सम्मान सम्मेलन में वे पटना के सदाकत आश्रम से वर्चुअली शिरकत करेंगे।

महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली से ही पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी मुख्यालय परिसर (बंजरिया पंडाल आश्रम) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगी। चुनाव घोषित होने के बाद वे पहली बार बिहार के लोगों को संबोधित करेंगी। इस माैके पर 151 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करेंगी।

प्रतिमा अनावरण के बाद सोनिया कांग्रेसजनों एवं अन्य लोगों को संबोधित करेंगी। प्रतिमा की स्थापना पूर्वी चंपारण की महात्मा गांधी प्रतिमा स्थापना एवं संरक्षण समिति द्वारा की गई है। पटना के सदाकत आश्रम से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस मौके पर सदाकत आश्रम में 100 से अधिक दलित वर्ग के लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम के बाद डाॅ. मदन मोहन झा फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे, जहां रात में उम्मीदवार चयन के लिए आयोजित बैठक में शामिल होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. मदन मोहन झा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/state-congress-president-left-the-matter-of-seat-sharing-and-returned-to-patna-sonia-will-do-virtual-unveiling-of-bapus-statue-in-motihari-127772498.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/61_1601593734.jpg

0 Response to "प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सीट शेयरिंग की बात बीच में छोड़ पटना लौटे, सोनिया मोतिहारी में बापू की प्रतिमा का करेंगी वर्चुअल अनावरण"

Post a Comment