भाजपा में दावेदारों की तैयारी लगभग पूरी हुई, अब इंतजार है चिराग के फैसले का
लोजपा के पेच के कारण भाजपा आगे की अपनी रणनीति तय ही नहीं कर पा रही है। ऐसे में अपनी सीटों को लेकर प्रदेश भाजपा के वरीय नेताओं ने बिहार के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस और बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ दिनभर मंथन किया।
दिन में पार्टी गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी के साथ सीटों को लेकर बैठक की। इसमें संभावित सीटों पर अधिक मशक्कत की गई। लोजपा के रुख और उसकी मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। लोजपा की डिमांड को कहां तक माना जा सकता है, इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वैसे प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव का अपना रोड मैप तैयार कर लिया है। इसमें संभावित सीटों से लेकर चुनाव की पूरी रणनीति बनाई गई है।
बैठक में जदयू द्वारा भाजपा की कई सीटिंग सीटों पर किए गए दावे पर भी लंबी चर्चा चली। इसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ने की बात हुई। रास्ता क्या हो, इस पर विस्तार से बात हुई। भाजपा का प्रदेश नेतृत्व केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के पहले ऐसे तमाम मुद्दों पर अपनी रणनीति तैयार कर लेना चाहता है। लिहाजा, इस पर वरीय नेताओं के बीच गंभीर मंथन हुआ।
दावेदारों के नाम पर किया विचार
देर रात भाजपा दफ्तर में चली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भी पार्टी ने अपनी संभावित रणनीति पर ही पसीना बहाया। इसमें भी पार्टी के बड़े नेता शामिल हुए। इसमें सीट टू सीट भी चर्चा हुई। पार्टी ने अपने संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी चर्चा की। हर सीट पर दावेदारों के नाम पर विचार किया गया।
सीटों को लेकर एनडीए में विवाद नहीं : जायसवाल
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति अपने निर्णयों से केन्द्रीय संसदीय बोर्ड को अवगत कराएगी। उन्होंने दावा किया कि सीटों को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है। सारी चीजें सुलझा ली जाएंगी। भाजपा दफ्तर में हुई बैठक में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अलावा सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, राधामोहन सिंह, नागेन्द्रजी, शिवनारायणजी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/preparation-of-claimants-in-bjp-is-almost-complete-now-waiting-for-chirags-decision-127772497.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/02/60_1601593428.jpg
0 Response to "भाजपा में दावेदारों की तैयारी लगभग पूरी हुई, अब इंतजार है चिराग के फैसले का"
Post a Comment