मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं को नामांकित करने व महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर
बगहा एसडीएम शेखर आनंद ने प्रखंड बगहा एक सभागार में आगामी विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर नजर 04 बगहा विधानसभा के बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक किया। एसडीएम ने बैठक के दौरान सभी बीएलओ से संबंधित मतदान बूथों की वस्तु स्थिति से अवगत हुए साथ ही उन्होंने पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं की मतदान प्रतिशत बढ़ाने की उद्देश्य से जिन नए महिला मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम अंकित नहीं है उन्हें फॉर्म 6 मे नाम जोड़ने व 80 वर्ष से अधिक वृद्ध मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं का सत्यापन कर मतदाता सूची का त्रुटि सुधार करने को बताया।
दिव्यांग मतदाताओं की पहचान कर मतदाता सूची में नामांकित करने आदि का आवश्यक दिशा निर्देश दिया उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त एरो निर्वाचन मतदाता सूची से मिलान कर मतदाता सूची का सत्यापन करने एवं अपने-अपने मतदान बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने व नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का भी निर्देश दिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएलओ की बैठक दो शिफ्ट में आयोजित की गई पहले शिफ्ट में बूथ संख्या 67 से 170 बूथ एवम दूसरे शिफ्ट में 171 से 282 बूथ के बीएलओ शामिल रहे बैठक मे बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी कुमार प्रशांत एवं बीएलओ उपस्थित रहे।
शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने दियारा क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
विधानसभा चुनाव को देखते हुए नदी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव एवं दियरा क्षेत्र में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान नदी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के चूड़ीहरवा, भरवलिया, नैनहा, करहिया बसौली,लेदिहराव,रमना सहित विभिन्न गांव एवं दियरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च अभियान चलाया। नदी थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बगहा एसपी के आदेश के आलोक में थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च अभियान चलाया जा रहा है।
फ्लैग मार्च के दौरान असामाजिक तत्व जैसे लोगों को विशेष रुप से हिदायत दिया जा रहा है कि अगर विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा करने की कोशिश करते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही फ्लैग मार्च के दौरान दियारे के लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि दियारे के लोग निर्भीक होकर विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे। अगर दियारे के लोगों को कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति डराता धमकाता है तो इसकी सूचना नदी थाना पुलिस को दें। इस अवसर पर नदी थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य जवान शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/emphasis-placed-on-nominating-disabled-voters-in-the-voter-list-and-increasing-the-number-of-female-voters-127782755.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/05/5bettiah-01_1601913672.jpg
0 Response to "मतदाता सूची में दिव्यांग मतदाताओं को नामांकित करने व महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर दिया जोर"
Post a Comment