Popular Posts

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा

असरगंज थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई के आरोपी रहमतपुर पंचायत के चाफा गांव निवासी मनीष कुमार को जेल भेज दिया। मनीष पर मदारपुर गांव निवासी मो. जलील के पुत्र मो. शाहरुख से छिनतई का आरोप है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम शाहरुख अपने तीन दोस्तों के साथ वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पंसाई बासा के समीप बाइक सवार अपराधी ने मोबाइल छीन लिया एवं बेराई गांव की ओर भाग निकला। इसकी सूचना मो. शाहरुख ने बेराई गांव के दोस्त को दी। इस पर बेराई के ग्रामीणों ने आरोपी को यामाहा बाइक के साथ पकड़ लिया। फिर सूचना असरगंज थाने को दी। सूचना पर एएसआई शफीकुर रहमान ने आरोपी को कब्जे में लिया।

आरोपी से छीनी हुई मोबाइल बरामद की गई। थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा ने बताया कि आरोपी मनीष को मुंगेर जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/asarganj/news/people-caught-the-rogue-running-away-by-snatching-the-mobile-127838014.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/22/

0 Response to "मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा"

Post a Comment