पहली पत्नी थी मायके में, पति ने रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर घर से भी निकाला
17 October, 2020
Comment
थाना क्षेत्र के रतनपुर डीही निवासी विकास महतो की पत्नी रूबी देवी ने पति के खिलाफ दूसरी शादी करने व मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। 6 साल की एक बेटी भी है। वह मायके गई थी। इसी बीच उसके पति ने दूसरी शादी कर ली।
पड़ोसियों द्वारा दी गई सूचना के बाद जब ससुराल पहुंची और पति की दूसरी शादी के बारे में पूछा तो पति, सास, ननद, देवर व सौतन ने मिल कर मारपीट एवं गाली-गलौज की। साथ ही घर से निकल जाने की धमकी देते हुए कहा कि यहां से चली जाओ नहीं तो हत्या कर नदी में फेंक देंगे। मामले की सूचना के बाद एक जनप्रतिनिधि ने समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन, ससुराल वाले नहीं माने। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/first-wife-was-in-maiden-husband-got-married-second-127824534.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/18/crime2_1602973744.jpg
0 Response to "पहली पत्नी थी मायके में, पति ने रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर घर से भी निकाला"
Post a Comment