Popular Posts

खेतों में लगी धान की फसल का कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा

खेतों में लगी धान की फसल का कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा

हैदराबाद से आए पायोनियर के कृषि वैज्ञानिक ने शनिवार को कुढ़नी प्रखंड के शाहपुर मरीचा पंचायत में किसान पप्पू राय के खेत में लगी धान की फसल एवं कटी उपज के विभिन्न प्रभेदों का निरीक्षण किया। वहीं कुढ़नी प्रतिनिधि संतोष कुमार की देख-रेख एवं किसान गोपाल राय द्वारा उत्पादित धान के पौधे, उसका वजन, गुणवत्ता एवं 128-130 दिनों में तैयार होने वाली धान के बारे में पूछताछ की एवं परामर्श दिया गया।

कृषि वैज्ञानिक गौरव श्रीवास्तव, देवा शंकर सिंह, अमरेन्दू कुमार, राजीव कुमार, अनुराग सिंह समेत वैज्ञानिकों की आधा दर्जन संख्या वाली टीम ने धान की विभिन्न प्रजातियों के नमूने को संग्रहित किया। वैज्ञानिकों ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत में आत्मनिर्भर किसान के लिए धान की नई प्रजाति बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

नई प्रजाति जहां किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी। वहीं, उपज दोगुनी देगी। मौके पर कुढ़नी पायोनियर प्रतिनिधि संतोष कुमार एवं किसान अनूप राय, गोपाल राय का कृषि वैज्ञानिकों ने धन्यवाद दिया। वहीं, किसानों को लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में अपना-अपना मत बढ़-चढ़कर देने को जागरूक किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनियारी में फसल का निरीक्षण करते कृषि वैज्ञानिक।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/agricultural-scientists-take-stock-of-paddy-crop-in-the-fields-127824523.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/18/1_1602973639.jpg

0 Response to "खेतों में लगी धान की फसल का कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा"

Post a Comment