Popular Posts

अब सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क प्रबंधन से होगी पीजी की पढ़ाई

अब सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क प्रबंधन से होगी पीजी की पढ़ाई

कोरोना संकट के कारण ठप पड़े क्लासरूम टीचिंग के बाद अब बीआरएबीयू में इनफ्लिबनेट लर्निंग मैनेजमेंट (सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क प्रबंधन)से पीजी कोर्स की पढ़ाई होगी। इसके लिए इनफ्लिबनेट यानी द इंफॉर्मेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क सेंटर ने इसे शुरू किया है। इस पोर्टल पर पहले से लोड किए गए पीजी स्तरीय कोर्स से लेकर अन्य कोर्स काफी मददगार साबित होंगे। इसे लेकर यूजीसी की ओर से बीआरएबीयू समेत अन्य विवि को निर्देश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इससे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को काफी फायदा होगा।

अब डिजीलॉकर से ही नैड को एक्सेस कर पाएंगे विवि
नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपाॅजिटरी पर अब केवल डिजीलॉकर से होकर ही एक्सेस किया जा सकता है। इसे लेकर यूजीसी ने विवि को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि अब डिजीलॉकर ही नैड तक पहुंचने का एकमात्र जरिया बन गया है। ऐसे में वैसे शैक्षणिक संस्थान जिन्होंने अपने डाटा को पूर्व के संग्राहकों जैसे एनडीएमएल या सीवीएल को दिया है, उन्हें ईमेल से आदेश जारी कर डाटा प्राप्त करें। आदेश में यूजीसी के निर्देश का हवाला देना जरूरी है।

विधानसभा चुनाव के बाद होगी टीडीसी पार्ट-थर्ड की परीक्षा
बीआरएबीयू में टीडीसी पार्ट-थर्ड की परीक्षा अगले महीने यानी विधानसभा चुनाव के बाद ही होगी। केंद्र निर्धारण से लेकर अन्य कार्यों में काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। ऐसे में होने वाली परेशानी को देखते हुए तय माना जा रहा है कि परीक्षा अगले महीने ही होगी। कर्मचारियों से लेकर शिक्षकों को मतदान की ट्रेनिंग दी जा रही है। ऐसे में केंद्र निर्धारण से लेकर वीक्षकों की कमी विवि के लिए चुनौती होगी। हालांकि, विवि ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा अभी नहीं की है।

बीआरसी व सीआरसी में दुकान लगाकर बेची जाएंगी 8वीं तक की पुस्तकें
मुजफ्फरपुर| कोरोना संकट के कारण बंद पड़े स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बीआरसी और सीआरसी में दुकान लगाकर पुस्तकों को बेचा जाएगा। इस शॉप में कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। अब तक किसी कारणवश छूटे हुए बच्चों के अभिभावक यहां से पुस्तकें हासिल कर सकते हैं।

इसे लेकर बिहार स्टेट टेक्स्ट पब्लिशिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संबंधित मुद्रकों को निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि विभाग की ओर से पिछले महीने कैंप लगाकर पुस्तकों के विक्रय का निर्देश दिया गया था, लेकिन अधिकांश जिलों में बीआरपी और सीआरसी स्तर पर दुकान नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में एकबार फिर शॉप लगाकर बिक्री कराने का निर्देश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग डीईओ के स्तर से की जाएगी। हर बीआरसी से लेकर सीआरसी में एक रजिस्टर रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/now-pg-will-be-studied-through-information-and-library-network-management-127791607.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/

0 Response to "अब सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क प्रबंधन से होगी पीजी की पढ़ाई"

Post a Comment