मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में खेल इंडिया खेल के तहत जल्द बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
खेल व युवा कार्यक्रम मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया के तहत मुंगेर विवि के दायरे में खेलो इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कॉलेजों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नीचे से ऊपर स्तर तक तैराकी, कबड्डी, वाॅलीबॉल, जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि इंडोर व आउटडोर गेम्स को बढ़ावा देने के लिए फंड दिए जा रहे हैं।
इसी आलोक में जेआरएस व आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने को लेकर बिहार सरकार के माध्यम से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। उल्लेखनीय है कि जेआरएस कॉलेज में 8 करोड़ रुपए से इंडोर स्टेडियम व आरडी एंड डीजे कॉलेज में 5 करोड़ रुपए से स्वीमिंग पुल कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा गया है। बता दें खेलो इंडिया की शुरुआत युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय ने 2017 में की थी।
बच्चे व युवाओं में खेल भावना व संस्कृति विकसित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। कुलपति डाॅ. आरके वर्मा ने बताया कि इंडोर स्टेडियम व स्वीमिंग पुल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए 13 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट बनाकर बिहार सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। बिहार सरकार के बाद खेल व युवा कार्यक्रम मंत्रालय से अनुमोदन मिलते ही अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/sports-complex-will-soon-be-built-under-the-sports-india-sports-in-munger-university-colleges-127791611.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/08/
0 Response to "मुंगेर विश्वविद्यालय के कॉलेजों में खेल इंडिया खेल के तहत जल्द बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स"
Post a Comment