ऑटो चालक हत्याकांड के दो नामजद आरोपी हुए गिरफ्तार
शहजादपुर के डोमारही गांव के ऑटो चालक धर्मवीर ऋषिदेव हत्याकांड के दो नामजद आरोपी जयनंदन मंडल और मनोहर मुनि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक की बाइक भी बरामद कर ली है।
वहीं तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब भी छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी बुधामा कैंप प्रभारी दारोगा गंगाधर प्रसाद और प्रह्लाद सिंह ने पुलिस बल के साथ की। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि धर्मवीर ऋषिदेव के पिता दशरथ ऋषिदेव के बयान पर केस दर्ज किया गया है। मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतक के पिता ने कहा है कि गांव की ही एक महिला के साथ धर्मवीर का अवैध संबंध था। उस महिला के साथ गांव के ही जयनंदन मंडल का भी अवैध संबंध था। जिसके चलते कुछ दिन पूर्व दोनों में काफी विवाद हुआ था। मृतक के पिता ने अपने बयान में दावा किया है कि महिला के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश के तहत जयनंदन मंडल, मनोहर मुनि, पवन कुमार, सज्जन पोद्दार और मनोहर मुनि के साला ने ही गोली मारकर हत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक नामजद आरोपी जयनंदन मंडल को शुक्रवार की शाम बैजनाथपुर ग्रामीण हाट से तो दूसरे आरोपी मनोहर मुनि को गांव से ही शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ सतीश कुमार ने हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/udakishunganj/news/two-named-accused-in-auto-driver-murder-case-arrested-127779703.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/
0 Response to "ऑटो चालक हत्याकांड के दो नामजद आरोपी हुए गिरफ्तार"
Post a Comment