Popular Posts

पहले सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की थी शिकायत अब सर्दी, खांसी और बुखार तक ही सिमटा वायरस : सीएस

पहले सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की थी शिकायत अब सर्दी, खांसी और बुखार तक ही सिमटा वायरस : सीएस

जिले के लाेगों के लिए अच्छी खबर है। जितने लाेगाें में काेराेना का संक्रमण मिला है उनमें से ज्यादातर लाेग जंग जीत रहे हैं। जिले में कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की औसत 95 फीसदी से ज्यादा है। इस तरह अब जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। वायरस की क्षमता भी कम हो गई है। इससे जिले में अब मरीजों की संख्या कम मिल रही है। साथ ही जो मरीज पॉजिटव पाए जा रहे हैं उन्हें ज्यादा परेशानी भी नहीं हाेती। अधिकतर लोगों को सर्दी और खांसी तक परेशानी हो रही है। जबकि कोराेना वायरस से पॉजिटिव मरीजों को सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द की भी समस्या होती है। यह दोनों परेशानी काफी खतरनाक है। लेकिन, अब जो लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी नहीं हो रही है। थोड़ा- बहुत होने के बाद उनमें सुधार हो रहा है। इसलिए, अस्पताल या आइसोलेशन केन्द्रों में भेजकर इलाज की जरूरत भी नहीं पड़ रही। पॉजिटिव लोग अब होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो रहे हैं। शुरुआती दौर में पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों को गहन इलाज की जरूरत पड़ रही थी।

होम आइसोलेशन में ही ठीक हुए डीपीएम
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन भी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। वे भी पिछले माह कोरोना वायरस से पॉजििटव पाए गए थे। लेेकिन, उन्हें केवल सर्दी, खांसी व बुखार की ही शिकायत थी। इसलिए, वे होम आइसोलेशन में ही ठीक हो गए। डीपीसी इमामुल होदा भी होम आइसोलेशन में ही ठीक हुए। अभी जिले में 101 मरीज एक्टिव हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस जरूरी
डॉक्टरोें का मानना है कि अब पहले की अपेक्षा कोरोना वायरस की रफ्तार नहीं है। जब वायरस एक शरीर में प्रवेश करने के बाद बाहर आकर अन्य कई शरीर में प्रवेश करने से भी उसकी क्षमता कम हो जाती है। इसलिए इसकी क्षमता भी कम हो गई है। फिर भी लोगों को एहतियात बरतने की आश्यकता है। मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना आवश्यक है। अगर इसका पालन करने में लापरवाही बरती गई ताे कोराना वायरस से पॉजिटिव होने की संभावना बढ़ जाएगी। शुरुआती दौर में जिले में लगभग 200 सैम्पल की जांच हो रही थी। उसमें एक सौ से ज्यादा पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे थे। एक सौ सैम्पल आरएमआरआई पटना भेजे जाने के बाद उसमें 50 से ज्यादा पॉजिटिव मरीज पाए जाते थे। लेकिन अब आरएमआरआई पटना में 300 सैम्पल भेजे जाने के बाद चार से पांच पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे है। रैपिड एंटीजन किट से ढाई हजार जांच के दौरान 20 से 40 पॉजिटिव भी मिल रहे है। इस तरह कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर हो गई है।

अंगौता में पाया गया था पहला पॉजिटिव
जिले के अंगौता में पहला पॉजिटिव मरीज पाया गया था। 25 मार्च को एनएमसीएच में सैम्पल की जांच हुई थी। इसमें उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इसके परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई थी। इनमें सभी सदस्य निगेटिव पाए गए थे। इसके बाद 29 मार्च को दरौली, सरेया, हसनपुरा के मंद्रापाली, बड़हरिया के बहादपुर में एक- एक पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इन सभी के संपर्क में आने वाले लोग जांच में निगेटिव पाए गए थे। 30 मार्च को जांच के दौरान रघुनाथपुर के पंजवार में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। इसके संपर्क वालों की जांच शुरू हुई तो उस गांव में कुल 34 मरीज पाए गए थे। उसके परिवार में ही 9 मरीज शामिल थे। इसके बाद इस जिले से लेकर राज्य स्तर पर खलबली मच गई थी। इसके बाद कोरोना वायरस ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि सिसवन प्रखंड क्षेत्र में सबसे कम मरीज पाए गए थे।

सीवान जिला कोरोना अपडेट
1 लाख 81 हजार 675 लोगों की हुई है जांच
1 लाख 40 हजार 819 लोगों की हुई है रैपिड एंटीजन किट से जांच।
13344 लोगों की हुई है सदर अस्पताल स्थित टू नेट मशीन से जांच।
27512 लोगों की हुई है आरटीपीसीआर जांच
3833 लोग पाए गए हैं कोराेना संक्रमित
101 मरीज हैं एक्टिव।
3705 लोग कोराना वायरस से जीत चुके हैं जंग
27 लोगों की हो चुकी मौत

एहतिहात सबके लिए जरूरी
जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। पहले की अपेक्षा अब कम मरीज मिल रहे हैं। पॉजिटिव मरीजों में ज्यादा परेशानी नहीं आ रही है। अब सर्दी, खांसी और बुखार तक ही वायरस सिमट गया है।
-डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा, सिविल सर्जन, सीवान

24 घंटे में 10 लोगों में फिर मिला संक्रमण
24 घंटों के के अंदर हुई कोविड-19 जांच में 10 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले है। महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में बने डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर मैं रहने वाले एक कैदी की दूसरी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.सदर अस्पताल के ट्रु नेट लैब में जांच में रविवार को जांच में सभी 01 व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। रविवार को जिले में 1806 व्यक्तियों की जांच रैपिड एंटीजन किट से इसमें 09 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिले। इस दौरान 74 सैंपल टू नेट तथा 279 सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए लिया गया। 01 अगस्त को आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपल की जांच में सभी व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Earlier there was a complaint of difficulty in breathing and chest pain, now the virus was limited to cold, cough and fever: CS


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/earlier-there-was-a-complaint-of-difficulty-in-breathing-and-chest-pain-now-the-virus-was-limited-to-cold-cough-and-fever-cs-127779662.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/04/1_1601827072.jpg

0 Response to "पहले सांस लेने में दिक्कत व सीने में दर्द की थी शिकायत अब सर्दी, खांसी और बुखार तक ही सिमटा वायरस : सीएस"

Post a Comment