Popular Posts

चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर भाजपा के, सबसे ज्यादा उड़ रहे तेजस्वी

चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर भाजपा के, सबसे ज्यादा उड़ रहे तेजस्वी

(माे. सिकन्दर) समय के साथ-साथ चुनाव प्रचार के तरीके भी अपग्रेड हो गए हैं। अब कार नहीं हेलिकाप्टर पहली पसंद और जरूरत दोनों बन चुके हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजनीतिक दलों के पास 15 अक्टूबर तक प्रचार के लिए 11 हेलिकाॅप्टर थे, जो 22 काे 13 हुए और 30 अक्टूबर काे इनकी संख्या 20 पहुंच गई।

शुक्रवार काे राजद के लिए एक तथा भाजपा के लिए दो और हेलिकॉप्टर आए हैं। 20 हेलिकाॅप्टर में राजग के 12 (भाजपा के 10 और जदयू के 2)हैं जबकि महागठबंधन के लिए 4 (राजद 2 व कांग्रेस 2) हेलिकॉप्टर हैं। लाेजपा के 2 और जाप तथा रालाेसपा गठबंधन के पास 1-1 हेलिकॉप्टर हैं। 2015 के चुनाव में 27 हेलिकॉप्टर और 2019 के लाेकसभा चुनाव में 32 हेलिकाॅप्टर थे।

तेजस्वी का उड़न खटाेला राेजाना 12 से 16 बार तक लैंड करता है और उड़ान भरता है। जदयू के स्टार प्रचारक नीतीश कुमार 5-6 बार राेजाना लैंड और टेकआफ करता है। भाजपा के नेताओं का चुनावी सभा भी राेजाना पांच से सात हाेती है। वैसे बीच-बीच में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से सीधे हेलिकाॅप्टर लेकर चुनावी सभा के लिए पहुंच रहे हैं।
लालू का एक दिन में 16 रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ा

राजद नेता तेजस्वी ने शनिवार को पिता लालू यादव का ही हेलीकॉप्टर से चुनावी प्रचार करने का रिकार्ड तोड़ दिया। बांकीपुर और कुम्हरार में सड़क मार्ग से प्रचार को भी जोड़ दें तो उन्होंने एक दिन में 19 क्षेत्र में प्रचार कर रिकार्ड बनाया है। तेजस्वी महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार के साथ ही राजद के एकमात्र स्टार प्रचारक हैं।

राजद के साथ कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवार भी बुला रहे हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर पर चढ़ने और उतरने में दौड़-दौड़ कर अपनी दिन भर की चुनावी सभाएं पूरी करनी पड़ रहीं हैं। तेजस्वी इस चुनाव में अलग नजर भी आ रहे हैं और अपने पिता के साये से खुद को निकालने के प्रयास में जुटे हुये हैं।

तेजस्वी 4 तो पप्पू यादव साढ़े तीन घंटे उड़ रहे हैं

  • राेजाना 14 से 16 सभा कर रहे हैं। तेजस्वी राेजाना चार घंटे से अधिक उड़ रहे हैं वहीं, जाप नेता पप्पू यादव का हेलिकॉप्टर साढ़े तीन घंटे उड़ रहा है।
  • जदयू और भाजपा के हेिलकॉप्टर तीन से साढ़े तीन घंटे रोज उड़ते हैं। 11 को सबसे पहले जेपी नड्डा हेलिकाॅप्टर से प्रचार के लिए गया गए थे।

70 हजार रुपए से 1.25 लाख प्रतिघंटा है अबकी किराया

मुंबई की औरेया एविएशन के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र और पटना की अंशु अमन कंस्ट्रक्शन एंड प्राइवेट सर्विसेज के अंशु के अनुसार, सिंगल इंजन का रेट प्रतिघंटा 70 हजार से 1.25 लाख और डबल इंजन का रेट प्रति घंटा 1.60 लाख से 3.50 लाख है। कंपनी पहले कम से कम 3 घंटे फ्लाइंग देती थी, अबकी ढ़ाई घंटे कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजद नेता तेजस्वी ने शनिवार को पिता लालू यादव का ही हेलीकॉप्टर से चुनावी प्रचार करने का रिकार्ड तोड़ दिया।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bjps-highest-chopper-in-election-campaign-tejaswi-flying-the-most-127869214.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/01/orig_2_1604173697.jpg

0 Response to "चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर भाजपा के, सबसे ज्यादा उड़ रहे तेजस्वी"

Post a Comment