Popular Posts

बोले-15 साल जंगलराज और 15 साल कुशासन की सरकार से बर्बाद हुआ बिहार

बोले-15 साल जंगलराज और 15 साल कुशासन की सरकार से बर्बाद हुआ बिहार

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सात निश्चय में भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर सीएम को जेल भेजने की बात कही। चिराग शनिवार काे मोतिहारी, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा काे संबाेधित कर रहे थे।

उन्हाेंने बिहार की बर्बादी के लिए 15 वर्षों के जंगलराज के बाद अगले 15 वर्ष तक कुशासन बाबू की सरकार का रहना बताया। शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि रसूखदार लोगों के यहां शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।

बड़ी पटनदेवी में चिराग

शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में शनिवार को चिराग ने पूजा-अर्चना की। मीडिया से बातचीत में कहा कि पिता के बगैर यह पहला जन्मदिन है। चुनावी रणभूमि में विजय की कामना से देवी माता का आशीर्वाद लेने आए हैं। पापा की इच्छा को पूरा करना है। उन्हाेंने दावा किया कि बिहार में भाजपा व लोजपा की सरकार बन रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में शनिवार को चिराग ने पूजा-अर्चना की।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/said-15-years-bihar-was-ruined-by-jungle-raj-and-15-years-of-misrule-127869825.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/11/01/12_1604178921.jpg

0 Response to "बोले-15 साल जंगलराज और 15 साल कुशासन की सरकार से बर्बाद हुआ बिहार"

Post a Comment