फर्जी सिविल सर्जन बनकर की पैथोलॉजी की जांच की
20 September, 2020
Comment
फर्जी सिविल सर्जन बनकर तरवारा सहित कई स्थानों पर पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच करने की सूचना मिलने के बाद विभाग के अफसरों के बीच खलबली मच गई। सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से इसपर नजर रखने का निर्देश दिया है। सिविल सर्जन ने बताया कि तरवारा के एक अनुज्ञप्ति वाले अल्ट्रा साउंड के संचालक ने आकर पूछा कि क्या आप तरवारा गये थे। इनकार करते हुए कहा कि सिर्फ बड़हरिया में जांच करने गया था। इसपर उस व्यक्ति ने बताया कि स्काॅर्पियो जिस पर सिविल सर्जन लिखा था। कुछ लोग आये तथा अल्ट्रा साउंड सेंटर की जांच की। सिविल सर्जन ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें अगर किसी प्रकार का शक हो तो सबसे पहले उनके सरकारी मोबाइल फोन पर सूचना दे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/checked-the-pathology-of-a-fake-civil-surgeon-127736930.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "फर्जी सिविल सर्जन बनकर की पैथोलॉजी की जांच की"
Post a Comment