अधिकारियों को पीटने के मामले में आराेपी गिरफ्तार
नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी एवं उनके परिजनों की कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह और प्रधान लिपिक प्रत्युस कुमार गौतम के साथ हुई मारपीट के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष के भैंसुर सत्येंद्र यादव को पुलिस ने शनिवार की रात रामपाली गांव से गिरफ्तार कर लिया। वे इस मामले में 22 दिनों से फरार चल रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि नप अध्यक्ष सहित इस मामले में अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना का वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। इसी बीच नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल पर चले गए। इस बीच नगर पंचायत में बिजली कट गई। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के चलते वार्ड पार्षदों में नाराजगी उत्पन्न हो गई। इसके बाद जेनेरेटर की व्यवस्था की गई थी। इसी बात को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी और भैसुर व देवर से ईआे अरविंद कुमार सिंह और प्रधान लिपिक प्रत्युस कुमार गौतम के साथ मारपीट हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/maharajganj/news/arape-arrested-in-case-of-beating-officers-127736929.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "अधिकारियों को पीटने के मामले में आराेपी गिरफ्तार"
Post a Comment