Popular Posts

हसनपुरा से शराबी और शराब के धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा

हसनपुरा से शराबी और शराब के धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा

एमएचनगर थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग जगह से पुलिस ने सोमवार की सुबह दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक शराब का धंधेबाज है ताे दूसरा शराबी। गिरफ्तार शराबी कबिलपुरा निवासी चंद्रमा यादव का पुत्र अजय कुमार यादव है। वह हसनपुरा बस स्टैंड के समीप शराब पी रहा था। उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा गिरफ्तार अभियुक्त शराब का धंधेबाज कन्हौली निवासी गणेश साह का पुत्र जितेंद्र साह है। वह रजनपुरा स्थित दाहा नदी पर बने पुल से होकर शराब की बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
बड़हरिया में 20 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार, गया जेल
पट्टी भलुआ नहर पर सोमवार की रात गश्ती के दौरान एसआई राजकुमार कश्यप ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। युवक पट्टी भलुआ निवासी कमलेश राम है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/police-arrested-alcoholic-and-alcohol-trafficker-from-hasanpura-127739911.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/21/

0 Response to "हसनपुरा से शराबी और शराब के धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ा"

Post a Comment