मैरवा में मेडिकल काॅलेज का आज ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे सीएम
21 September, 2020
Comment
मैरवा के कृषि फार्म में प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज का मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहेंगे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मौके पर पहुंच कर शिलान्यास में भाग लेंगे। जिलाधिकारी, सिविल सर्जन तथा एसडीओ सहित वरीय पदाधिकारी लगातार कार्यक्रम तथा मौके पर तैयारी का जायजा ले रहे हैं। दो दिन पहले भी जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने मौके का जायजा लिया था। उन्होंने जलजमाव के मद्देनजर वहां मिट्टी भरने, ईंटकरण कराने तथा साफ-सफाई का निर्देश दिया था। स्थानीय प्रतिनिधि भी शिलान्यास कार्यक्रम को यादगार बनाने में जुटे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/cm-will-lay-the-foundation-stone-of-medical-college-in-marwa-today-127739910.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/21/
0 Response to "मैरवा में मेडिकल काॅलेज का आज ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे सीएम"
Post a Comment